ब्लॉक प्रमुख खंदौली ने किया पल्स पोलियो बूथ का शुभारंभ
जनपद आगरा:-सरकार के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश मे स्वास्थ विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम मे खंदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर लगाए गए पल्स पोलियो बूथ का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया, ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार समय समय पर स्वास्थ से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित करता रहता है साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रत्येक तीन माह मे जन जागरूकता रैली भी निकाली जाती है जिससे यह प्रतीत होता है कि सरकार स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है पोलियो अभियान मे पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सम्मिलित किया गया है , खंदौली ब्लॉक के अंतर्गत 133 पोलियो बूथ व 6 ट्रांसिएंट बूथ सहित कुल 141 बूथ बनाए गए है जिसमे डॉक्टर्स, एएनएम, आशा मिलाकर लगभग 423 स्वास्थ कर्मी लगे हुए हैं, इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रभात राजपूत, डॉ हिमांशु वर्मा मेडिकल ऑफिसर, कयामुद्दीन ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, प्रीति एएनएम उपस्थित रहे।