आगरा डॉली,ज पब्लिक इंटर कॉलेज में हुआ समर कैंप का समापन
जनपद आगरा:-डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में ग्रीष्मकालीन शिविर का अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ समापन किया गया जिसका समापन भारतीय जनता पार्टी वार्ड 56 पार्षद पूजा बंसल व वार्ड 91 पार्षद मुरारी लाल गोयल , गिर्राज बंसल , विद्यालय चेयरमैन वी.के. मित्तल , विद्यालय डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल , विद्यालय को-चेयरमैन रीना जालान व विद्यालय को डायरेक्टर डॉ स्वाति चंद्र द्वारा मां सरस्वती एवं विद्यालय संस्थापक एवं संस्थापिका श्रीमान नेमीचंद मित्तल और श्रीमती मीरा मित्तल के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियाl इस अवसर पर 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ग्रीष्मकालीन शिविर मैं भाग लिया शिविर के मुख्य आकर्षण डांस, राइटिंग, मेहंदी, ढोलक, ताइक्वांडो , कंप्यूटर, कुकिंग, तथा अन्य विद्याएं थी जिनमें बच्चो ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया व कार्यक्रम में बच्चों ने जो भी गतिविधियां सीखे उनका मंच पर प्रदर्शन कर सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। अभिभावकों ने अपने बच्चों की गतिविधियों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए व विद्यालय तथा शिक्षक शिक्षक गण का आभार जताया| आज कार्यक्रम का समापन करते समय विद्यालय चेयरमैन वी. के. मित्तल ने विद्यालय निर्देशक मनीष मित्तल ने संयुक्त रूप से सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुमारी प्रियांशा अग्रवाल रही जिन्होंने यूपीएससी सीएसई एआईआर में 31 रैंक प्राप्त कर आगरा जिले का नाम रोशन कर दिया है व उन्होंने अपनी सफलता पर कहा कि यह सफलता सिर्फ मेहनत के कारण वह प्राप्त कर पाई है अगर वह मेहनत ना करती तो आज वह इस सम्मान की हक दार नहीं होती।
इस अवसर पर पार्षद पूजा बंसल ने सभी बच्चों को अपने आप को और ज्यादा निखारने के लिए कहा व उन्होंने बताया कि वह इन समर वेकेशन की छुट्टियों को व्यर्थ ना करते हुए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा इस तरह के शॉर्ट शिविर में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए आयाम मिलता है चेयरमैन वी.के. मित्तल ने कहा कि प्रियांशा अग्रवाल की तरह सभी बच्चों को अपने जीवन में सफलता पाने के लिए भरपूर मेहनत करनी चाहिए और वह चाहते हैं कि आने वाले समय में इस मंच पर प्रियांशा अग्रवाल की तरह 100 से ज्यादा अधिक बच्चों का सम्मान वह स्वयं अपने हाथों से करें। विद्यालय निर्देशक मनीष कुमार मित्तल ने बताया कि यह ग्रीष्मकालीन अवकाश एक ऐसा समय होता है जिसमें विद्यार्थी अपनी पसंदीदा कला को चयनित कर के उस विषय में अपनी प्रतिभा को खूब अच्छे ढंग से निखार सकता है। विद्यालय को-चेयरमैन रीना जालान व विद्यालय को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। हमें विद्यालय व अन्य संस्थानों द्वारा हो रही सभी क्रियाओं में प्रतिभा करने का प्रयास निरंतर करना चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य नूपुर सिंघल ने बताया कि कोई भी फेमस व मशहूर कलाकार 10 दिन , 1 महीने व 1 वर्ष में मशहूर नहीं बनता। कड़ी मेहनत व नियमित रूप से प्रयास करने के बाद ही वह आसमान की बुलंदियों को छू पाता है।
कार्यक्रम को विराम देने से पहले सभी अतिथिगणों द्वारा सभी छात्र - छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व उन्हें इसी तरह हमेशा निरंतर प्रयास कर आगे जीवन में बढ़ते रहने के लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन दिशा गर्ग द्वारा किया गया।