पर्यावरण दिवस पर कैडेट्स ने किया लोगों को जागरूक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 6 जून 2023

पर्यावरण दिवस पर कैडेट्स ने किया लोगों को जागरूक

पर्यावरण दिवस पर कैडेट्स ने किया लोगों को जागरूक

जनपद आगरा:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के कैडेट्स ने हाथ में बैनर लेकर पर्यावरण के संरक्षण के लिए राजा मंडी बाजार में एक जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व SUO मनस्वी चौधरी ने किया। 
रैली में कैडेट्स अपने हाथों में स्वयं के बनाये पोस्टर्स लेकर चल रहे थे, जिसमें उन्होंने पर्यावरण को शुद्ध रखने एवं विश्व पर्यावरण को बचाने के लिए संदेश लिख रखे थे। कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आग्रह किया कि प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें तथा धरती को हरा भरा रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। 
इस अवसर पर कंपनी कमांडर कैप्टेन अमित अग्रवाल ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स पर्यावरण बचाने के अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 
रैली में कैडेट तरुशी सारस्वत, खुशबू चंसोलिया, मोनिका, मानवी, संजना, रंजना सिंह, आरती कुमारी, दीपक, आशीष सिंह, कृष्णा शर्मा, अमित कुमार, प्रकश कुमार, आशीष कुमार सिंह और प्रियांशी शर्मा उपस्थित रहे।

video

Pages