बंद गाड़ी का जुर्माना कटने के बाद भी होमगार्ड बोला लाइए सौ रुपए दीजिए
आगरा। संवाददाता। यातायात पुलिस के द्वारा गाड़ी बंद कर देने के बाद वाहन स्वामी अपने टेंपो का जुर्माना कटवा कर लाइन में टेंपो निकलवाने गया वहां तैनात एक होमगार्ड के द्वारा सौ रुपए की डिमांड की गई रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टेंपो बंद होने के उपरांत पुलिस लाइन में जुर्माना कटवाने के बाद लाइन से जब टेंपो निकालने गया तो वहां पर तैनात होमगार्ड के द्वारा टेंपो चालक से 100 रुपए लिए गए वायरल वीडियो में होमगार्ड के द्वारा पैसे मांगने पर कोई व्यक्ति कह रहा है दे दे ना क्या दिक्कत है उसके बाद होमगार्ड के द्वारा पैसे लेने के बाद पीछे की जेब में रखते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
सूत्रों द्वारा बताया जाता है जब टेंपो चालक अपना टेंपो निकालने गया था उस समय वहां एक आरक्षी भी एक मौजूद था रुपए लेने का समय लगभग 3:20 का बताया जाता है और मामला 31 मई का है।
बताते चलें कि होमगार्डों के द्वारा पैसे लेने की यह घटना पहली नहीं है पूर्व में भी होमगार्डों के द्वारा पैसे लेने की घटनाएं कई बार प्रकाशित में आ चुकी है साथ ही कुछ वर्ष पूर्व कुछ होमगार्ड जेल भी गए थे। मौजूदा में होमगार्डों वह पीआरडी के द्वारा जमकर अवैध वसूली एक सूत्री कार्यक्रम को अंजाम देने में लगे रहते हैं।