नीले आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों ने किया धमाल
पतंग महोत्सव, पार्वती घाट में गूंजा ये काटा वो काटा की सदाएं
यमुना महाआरती आयोजन समिति ने पूर्णिमा पर आयोजित किया यमुना आरती, खाटू श्याम भजन संध्या और पतंग महोत्सव
रंग-बिरंगी पतंगों से पटा आसमान, पार्वती घाट पर बिखरी अनोखी छठा
आगरा। आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें और ये काटा वो काटा सदाएं रविवार को बल्केश्वर के पार्वती घाट पर गूंजती रहीं। हाथो मे आसमान में लहराती सैकड़ो पतंगों को डोर संभालने का मौका मिला तो मानो बचपन लौट आया हो। मौका था यमुना महाआरती आयोजन समिति द्वारा आयोजित पतंग महोत्सव का। जिसमे शहरवासियों को पतंग महोत्सव के जरिये स्वच्छता को मनोरंजन से जोड़ने की कोशिश की गई।
संस्थापिका नीतू शर्मा ने कहा कि हर माह पूर्णिमा पर यमुना मैया की महाआरती होती है इस बार श्रद्धालुओं के लिए पतंग महोत्सव का आयोजन भी किया गया है और रात्रि में खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। अध्यक्ष हर्षदत्त शर्मा ने कहा कि पार्वती घाट पर सैकड़ो शहरवासियों ने पतंग उड़ा कर अपने बचपन की यादों को ताजा कर की और महाआरती के बाद खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का आनंद लिया।
बच्चो से ज्यादा दिखा महिलाओं में उत्साह