आगरा में कार के हर पार्ट में रखी थी तस्करी की शराब. लाइट, बोनट, सीट, दरवाजों में छिपाई थी शराब. पुलिस भी हो गई हैरान… - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 1 जून 2023

आगरा में कार के हर पार्ट में रखी थी तस्करी की शराब. लाइट, बोनट, सीट, दरवाजों में छिपाई थी शराब. पुलिस भी हो गई हैरान…

आगरा में कार के हर पार्ट में रखी थी तस्करी की शराब. लाइट, बोनट, सीट, दरवाजों में छिपाई थी शराब. पुलिस भी हो गई हैरान…

आगरा में एक कार के अंदर से तस्करी की शराब पकड़ी गई है लेकिन ये तस्करी की शराब कार के हर पार्ट के अंदर से छुपाकर रखी गई थी. पुलिस ने जब एक—एक पार्ट को खुलवाया और उसके अंदर रखी शराब को देखा तो वो भी हैरान रह गई. कार के दरवाजे, लाइट, बोनट, सीट के नीचे से शराब मिली है. एक कार के अंदर पुलिस ने 1148 शराब के पैकेट बरामद किए हैं. युवक राजस्थान से शराब ला रहा था जिसको पकड़ा गया है. उसका एक साथी फरार हो गया. कार में शराब छुपाने का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

आगरा की थाना बरहन पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान से बड़ी मात्रा में तस्करी की शराब लाई जा रही है. इस पर पुलिस ने मथुरा नंबर की एक रिट्स कार को रोक लिया, लेकिन जैसे ही कार रुकी उसके अंदर से एक युवक निकलकर भाग निकला लेकिन पुलिस ने दूसरे को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने कार की चेकिेंग की लेकिन शराब नहीं मिली. जब कार चालक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कार के दरवाजे, लाइट, सीट और बोनट में गुप्त तरीके से शराब के पैकेट रखे होने की बात कही. इस पर पुलिस ने शराब निकालने को कहा.

कार चालक ने पेचकस से सबसे पहले दरवाजा खोला. दरवाजे के अंदर शराब के पैकेट भरे थे. इसी तरह चारों दरवाजों के पैकेट में से शराब मिली. फिर कार की पीछे की सीट उठाई तो नीचे तहखाना सा बना था और उसमें भी शराब के कई सारे पैकेट थे. पुलिस हैरान तो तब रह गई जब कार चालक ने कार की बैक लाइट को खोला तो उसमें शराब के कई सारे पैकेट रखे थे. इसके बाद बोनट में भी बड़ी मात्रा में शराब भरी हुई थी.

पुलिस ने कार के अंदर से कुल 1148 पैकेट बरामद किए हैं. पकड़े गए युवक का नाम आस मोहम्मद निवासी फतेहाबाद है. वह हपले भी शराब के ठेके में चोरी करने के आरोप में जेल जा चुका है.

video

Pages