मंत्री शहरी विकास एवं ऊर्जा, उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक संपन्न। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 22 जुलाई 2023

मंत्री शहरी विकास एवं ऊर्जा, उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक संपन्न।

 मंत्री शहरी विकास एवं ऊर्जा, उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक संपन्न

बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों की फसलों का सर्वे करने तथा समुचित विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश

आगरा पर्यटन नगरी, पर्यटकों की संख्या में गिरावट चिंताजनक, लपकों पर हो प्रभावी कार्यवाही-मा. मंत्री

विद्युत विभाग, नगर निगम, टोरंट संयुक्त रूप से अभियान चलाकर विद्युत पोलों की करें जांच, विद्युत खंभों में अर्थिंग न हो, करें सुनिश्चित*मा. मंत्री

आगरा:- मा० मंत्री शहरी विकास एवं ऊर्जा, तथा जनपद प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सर्व प्रथम मा. मंत्री ने जनपद में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की जिसमें बताया गया कि यमुना का जल स्तर लागतार कम हो रहा है, मा. मंत्री ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी ली तथा प्रभावित लोगों को राहत सामग्री देने, किसानों की फसलों में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराने तथा तथा किसानों को समुचित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए, बैठक में उद्योग विभाग की समीक्षा की गई, मा. मंत्री जी ने टीटीजेड के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के उद्योग स्थापित करने में दी गई सहूलियत के अंतर्गत आगरा में किस प्रकार के उद्योग स्थापित व प्रोत्साहित किए जा सकते हैं की संभावनाओं पर अगली बैठक में इस हेतु एक प्रेजेंटेशन तैयार करने हेतु निर्देशित किया, मा. मंत्री ने बैठक में आगरा में पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर चिंता व्यक्त की तथा पर्यटन उद्योग में गिरावट के कारणों को जानकर पर्यटन को बढ़ाने तथा ऐतिहासिक इमारतों पर लपकोंं की समस्या पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा दुकानों पर सामान की रेट लिस्ट अंग्रेजी तथा हिंदी में लगाने, तथा पर्यटकों के उतरने के स्थान चिन्हित कर वहां इस आशय के बोर्ड लगाने तथा पंजीकृत गाइड की इन स्थानों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि टूरिज्म थाने द्वारा 278 लापकों के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें पाबंद किया गया है तथा मुकद्दमे पंजीकृत किए गए हैं।
मा. मंत्री महोदय ने नगर निगम को स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड तथा ऐसे स्थान जहां मानव रिहायस नहीं है वहां भी साफ सफाई कराने झाड़ी व कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मा. मंत्री महोदय ने निर्देशित किया कि बरसात का मौसम है स्वास्थ्य विभाग सक्रिय रहे डेंगू, मलेरिया तथा जलजनित बीमारियों के प्रति संवेदनशील रहे तथा आम जन में जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में विद्युत विभाग, टोरंट तथा नगर निगम को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर विद्युत खंभों में अर्थिंग की जांच कर उन्हें बदलने तथा करेंट रोधी इंसुलेटेड पेंट कराने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिन्दर सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, प्रबंधक निदेशक, दक्षिण विद्युत वितरण निगम अमित किशोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
................................

video

Pages