पावन पर्व मोहर्रम को लेकर आगरा में रुट डाइवर्ट,देखें कहाँ से कैसे निकलना है
आगरा मुनीष अल्वी:-गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कमिश्नरेट आगरा में मोहर्रम का पर्व दिनांक- 29.07.2023 को मनाया जाना प्रस्तावित है । उक्त पर्व पर एकत्रित होने वाली भीड़ की सुरक्षा यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्नवत रूट डायवर्जन किया जाता है:-
1. पाय चौकी थाना कोतवाली के ताजिये को दृष्टिगत रखते हुए ढाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले कामर्शियल वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 2. धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी से ढाकरान की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन सेंट जॉन्स व हरीपर्वत होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
3. पालीवाल पार्क पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनीमंडी, वाटर वर्क्स एवं अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
4. सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवॉल पार्क की ओर जाने वाले वाहन वाटर वर्क्स से जीवनी मण्डी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
5. वाटर वर्क्स कमला नगर की ओर से विजय नगर भगवान टाकीज को जाने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन सुल्तानगंज ओवर ब्रिज के ऊपर से अपने गंतव्य को जायेंगे
6. भगवान टाकीज से कमला नगर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवर से अपने गंतव्य को जायेंगे।
7. सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। 8. एत्माद्दौला तिराहा से नया पुल (अम्बेडकर पुल) पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त वाहन रामबाग, वाटर वर्क्स, जीवनी मण्डी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
9. यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मण्डी वाटर वर्क्स रामबाग होकर एत्माद्दौला को जायेंगे
10. दो पहिया / चार पहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्ट्रेची पुल से होकर एत्माद्दौला आवागमन कर सकते हैं।
11. लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा से करकुंज आवास विकास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
12. बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पम्प से करकुंज होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
13. रुई की मण्डी भोगीपुरा सीओडी चौराहों से ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
14. तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
15. सेन्ट जॉन्स चौराहा से लोहामण्डी, लोहामण्डी से बोदला एवं लोहामण्डी से कोठी मीनाबाजार मार्गों पर ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
16. सदर भट्टी चौराहा से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मण्डी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
17. बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर ऑटो / ई- रिक्शा का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। यह सभी ऑटो / ई-रिक्शा औलिया रोड़ से छीपीटोला से रावली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।