जनपद आगरा में"पत्रकार उपवन"की होगी स्थापना
22 जुलाई को बृहद वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अंतर्गत "पत्रकार उपवन" में मीडिया द्वारा किया जाएगा वृक्षारोपण
सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा के सौजन्य से मऊ वन ब्लॉक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन कार्यालय के निकट "पत्रकार उपवन" हेतु किया गया है स्थान चिन्हित
मियाबाकी पद्धति पर की जाएगी"पत्रकार उपवन" की स्थापना
आगरा: वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के अवसर पर दिनांक 22.07.2023 को मऊ वन ब्लाक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन, आगरा के कार्यालय के निकट मियावॉकी पद्धति पर सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं द्वारा वृक्षारोपण कर "पत्रकार उपवन" की स्थापना की जाएगी, उक्त जानकारी डीएफओ आगरा आदर्श कुमार ने देते हुए बताया कि मऊ वन ब्लाक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन, आगरा के कार्यालय के निकट,(के.हि.स.के पास) दिनांक 22.07.2023,समय : अपरान्ह 03:00 बजे पत्रकार बंधुओं द्वारा वृक्षारोपण करने का कार्यक्रम आयोजित है, उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि पत्रकार बंधु भी पर्यावरण हेतु इस सकारात्मक पहल में अपना बढ़ चढ़ कर योगदान दें। उन्होंने समस्त मीडिया बंधुओं को उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।