अपर मुख्य सचिव ने वृक्षारोपण हेतु बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
आगरा:-आज वृक्षारोपण जन अभियान के क्रम में नितिन रमेश गोकर्ण जी, अपर मुख्य सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन एवं राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा होटल रमांडा के निकट चिह्नित स्थान पर पौधा रोपकर, वृक्षारोपण जन आंदोलन में अपनी सहभागिता की तथा मियावाकी पद्धति पर लगाए गए पौधारोपण कार्य को देखा और सराहा। अपर मुख्य सचिव ने यमुना के जलस्तर की जानकारी ली,तथा तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा कार्यालय स्थित वृक्षारोपण हेतु बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत नवनीत सिंह चहल, सचिव विकास प्राधिकरण गरिमा सिंह डीएफओ आदर्श कुमार एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे ।
......................