मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति, सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील
आगरा:-जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के मिलन वाटिका में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई.रविवार को मिलन वटिका में एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह थाना प्रभारी शाहगंज एंव चौकी इंचार्ज सराय ख्वाजा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई.
बैठक को संबोधित करते हुए एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है. हमें उस परंपरा को कायम रखना है. अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें।
और कहा कि मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी हर एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी शांति में अशांति फैलाने बाले असमाजिक तत्वों पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी ।