आगरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 24 जुलाई 2023

आगरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

आगरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

आगरा:-महिलाओं/ बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे "मिशन शक्ति" अभियान के अन्तर्गत आगरा पुलिस द्वारा स्कूल, • कॉलेजों सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं सहित लोगों को अपराधों से बचाव, सावधानी, हेल्पलाइन नम्बर, कानून व सुरक्षा के प्लेटफॉर्म आदि की जानकारी देकर किया गया जागरूक.....

पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट आगरा के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों चौराहों, बाजारों, मॉल्स, कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक/गुण्डा तत्वों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं छात्राओं के साथ राह चलते, छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन, अभद्र टिप्पणियों आदि घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में "मिशन शक्ति" अभियान के अन्तर्गत महिलाओं की गोष्ठी का आयोजन किया एवं जागरुक किया गया।

रविवार को कमिश्ररेट आगरा में एण्टीरोमियो टीम एंव समस्त थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिला एवं बाल सुरक्षा से सम्बन्धित प्रोग्राम आयोजित किये गये, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं सहित अन्य लोगों को अपराधों से बचाव, सावधानी, • हेल्पलाइन नम्बर, कानून व सुरक्षा के प्लेटफॉर्म आदि की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही हेतु आपातकालीन नम्बरों 1090, 1930 1098, 112, 1076 आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं जागरुक किया गया।

थाना मनसुखपुरा

थाना एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा थान क्षेत्र में चौपाल लगा कर महिला आरक्षी सविता, दिव्या देशवाल के द्वारा एकल महिलाएं, वृद्ध महिलाएं, निराश्रित महिलाओं, बच्चियों को एकत्रित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृत्व योजना तथा विभिन्न हेल्पलाइन 1090 1098 181 112 1076 आदि नंबरों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 80 महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

थाना बासौनी

थाना एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा थान क्षेत्र में चौपाल लगा कर महिला आरक्षी रीता तथा वंदना द्वारा गांव पुरा बासौनी में जाकर महिलाओ को एकत्रित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाएं निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पोषण मिशन, साइबर क्राइम हेल्पलाइन आदि 1930, 112, 1090 1076 1098 108, 181 की जानकारी दी गई तथा महिला सशक्तिकरण के संबंध में भली-भांति अवगत कराया गया।

इरादत नगर

थाना एंटी रोमियो टीम इरादत नगर व महिला आरक्षी प्राची यादव द्वारा अपनी बीट थाप महद्वारी क्षेत्र में जाकर महिलाओ को एकत्रित कर उनको माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे - निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पोषण मिशन, साइबर क्राइम हेल्पलाइन आदि 1930 112, 1090 1076 1098 108, 181 की जानकारी दी गई तथा महिला सशक्तिकरण के संबंध में भली-भांति अवगत कराया गया।

video

Pages