मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति, सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 22 जुलाई 2023

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति, सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति, सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

आगरा मुनीष अल्वी:-जिले के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई.शनिवार को ट्रांस यमुना थाना परिसर में थाना प्रभारी सुमनेश विकल एंव एसएसआई राजकुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है. हमें उस परंपरा को कायम रखना है. अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें।
और कहा कि मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी हर एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी शांति में अशांति फैलाने बाले असमाजिक तत्वों पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

मौके पर वार्ड नं 82 के पार्षद सज्जन अली ,बाबू खान उस्मानी ,मो.रहीश अल्वी,सादिक अल्वी उर्फ सोनू भाई, हनीफ भाई, राजू भाई,आकिल अब्बास ,शेरा खान,शाहिद अल्वी ,यूनिष अल्वी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

video

Pages