राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आगरा परिसर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन 14 अगस्त को।
आगरा-सयुंक्त निदेशक (प्र0/शि0)/नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आगरा योगेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आगरा परिसर में दिनांक 14 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। मेले में अप्रैन्टिसशिप के लिए ऐसे प्रशिक्षार्थी जिन्होंने राजकीय/निजी आई0टी0आई0 से किसी भी व्यवसाय में परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थी भी फ्रेशर अप्रैन्टिसशिप हेतु अप्रैन्टिस मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त मेले में राजकीय/निजी अधिष्ठान सम्मिलित होंगे तथा मेले में अभ्यर्थियों का चयन लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। मानदेय 7000 रूपये देय होगा।