भूमि पूजन के साथ शुरू हुई सावन महोत्सव की तैयारियाँ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

भूमि पूजन के साथ शुरू हुई सावन महोत्सव की तैयारियाँ

भूमि पूजन के साथ शुरू हुई सावन महोत्सव की तैयारियाँ

जनपद आगरा:- जिले के कोठी मीना बाजार में एक महोत्सव होने जा रहा है यह महोत्सव एक महीने के लिए लगाया जाएगा जिसमें आप खुलकर मनोरंजन कर सकते हैं साथ ही बाजार की रेट से कम में शॉपिंग कर सकते हैं और झूलों पर बैठकर खुलकर मस्ती भी कर सकते हैं ऐसे ही महोत्सव का आज भूमि पूजन विधी विधान से किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसाए जनपद आगरा के कोठी मीना बाजार में सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से लगाया जा रहा है ।सावन महोत्सव 20 अगस्त से शुरू होकर एक महीने तक चलेगा ।गुरुवार को भूमि पूजन के साथ मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं ।इस बार जनता को देखने के लिए मुख्य आकर्षण का केंद लंदन ब्रिज रहेगा ।

सावन महोत्सव संचालक सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कोठी मीना बाजार में बड़े ही धूमधाम के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।इस बार लंदन ब्रिज सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा।
और बताया कि सावन महोत्सव में  क्षेत्रवासी करेंगे झूलों की मस्ती शॉपिंग भी सस्ती इसके साथ साथ महोत्सव में बालाजी की सुपर सॉफ्टी ,लुधियाना की कॉटन साइट,सहारनपुर का फर्नीचर,खुर्जा की क्रॉकरी,कलकत्ता का लैदर पर्स ,फिरोजाबाद की चूड़ियाँ ,जयपुर के कंगन ,कानपुर और बनारस की साड़ियां ,बॉम्बे की ज्वैलरी ,गुजरात का किचिन सैट,लुधियाना की लेडीज कुर्ती ,खाने पीने का भरपूर सामान सहित आसमानी झूला ,नाव झूला ब्रेक डांस सहित बच्चों के झूले एंव भूत बंगला तक का आनंद मिलेगा ।

video

Pages