आगरा जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में फहराया तिरंगा।
इस अवसर पर सभी जनपद वासियों को अमृत काल के स्वतंत्रता दिवस की दीं शुभकामनाएं,शहीदों,स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वीर स्थल का किया अनावरण
आगरा.15.08.2023:-आज आजादी के अमृत महोत्सव के स्वतंत्रता दिवस को कलेक्ट्रेट प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया, तत्पश्चात,उन्होंने सभी जनपद और देशवासियों को अमृत काल की पावन बेला पर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने प्रांगण में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं गणमान्य लोगों के समक्ष अपने संबोधन में कहा कि कहा कि हमने अनेक कुर्बानी और यातनाओं के बाद स्वतंत्रता पाई है, राजनीतिक स्वतंत्रता के बाद हम आर्थिक व सामाजिक स्वतंत्रता के लिए आगे बढ़ें, हमारा देश विविधता में एकता का देश है, जब हमारा देश आजाद हुआ, स्वतंत्रता के समय विश्व की नजर हमारे देश पर थी कि ये देश कब तक एकता से व संगठित रह सकता है लेकिन आज हम 76 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जब कोरोना की महामारी आई हमने बहुत कम समय में कोविड वैक्सीन बनाई जिससे न केवल देश को विश्व को फायदा हुआ, हम पूरे विश्व में बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में वीर स्थल का अनावरण किया गया।