राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 16 अगस्त 2023

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया 

आगरा:-विकास खण्ड खंदौली मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया गया आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत ब्लॉक कार्यालय मे समारोह को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया ग्राम पंचायत मे निवास कर रहे शहीद परिवारों को ब्लॉक पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख खंदौली की सरहनीय पहल पर इसी वर्ष जनवरी माह मे हुए ग्राम पंचायत सरायदारूपा के गांव मदनपुर निवासी शहीद शिव कुमार सिंह के नाम से उनके गांव मे सड़क मार्ग का नाम रखा गया और नई सड़क का कार्य शुरू कराया गया कार्यक्रम मे आजीविका मिशन की महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया, विकास खण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मी, रोजगार सेवक ,पंचायत सहायक, केयर टेकर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान बीडीओ रामवंत, मुकेश सिकरवार जिला संघचालक, शेलू पंडित अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, एडीओ आईएसबी ऋषि कुमार, एडीओ पंचायत बृजमोहन, अवर अभियंता राजेश कुमार, एपीओ सुशील कुमार, अजब सिंह मंडल अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता , होशियार सिंह, भूरी सिंह, करतार सिंह प्रधान, अमित चौधरी, एडीओ श्याम सिसौदिया, ग्राम सचिव राजकुमार, गौरव शर्मा, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमित रावत, रूपेंद्र चाहर, लाइका, छमा, कमल सिंह, वीरेंद्र सिंह, यशवेंद्र कुमार, पल्लवी, विशन बाबू, देवेंद्र सिंह ,हैप्पी, राम किशोर, मुकेश सोनी, मूलचंद, मनोज, सी वी इंटरनेशनल स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी ऋषि कुमार द्वारा किया गया।

video

Pages