फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा था कार,गिरफ्तार
जनपद आगरा:-पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज पुलिस टीम द्वारा, कार पर कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार, युवक के कब्जे से 01 कार कूट रचित नंबर प्लेट लगी हुई बरामद.....
थाना प्रभारी ताजगंज के अनुसार थाना ताजगंज पुलिस टीम द्वारा गश्त/चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग सफेद रंग की वर्ना कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अवैध कार्यों में प्रयोग करते है । थोडी देर में वह सफेद रंग की वर्ना कार जे0पी0 रेजीडेंसी गोबर चौकी से होकर जाने वाली है।
उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बताए स्थान पर पहुँचकर एक बारगी दबिश देते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।युवक के कब्जे से 01 कार व फर्जी नं0 प्लेट हुई बरामद इस सम्बन्ध में थाना ताजगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है
पुलिस टीम द्वारा युवक से पूछताछ करने पर बताया कि यह गाडी शंकर लाल के नाम है। मैं उनके यहां काम करता हूं। मेरे मालिक का चीनी का काम है।मालिक के बेटे ने मुझे बताया कि इस गाडी पर फाईनेंस हैं और आर्थिक तंगी के कारण मैं इस गाडी के फाइनेंस की किश्तें समय पर नही भर पा रहा हूं। मैं और मेरे मालिक के बेटे ने मिलकर गाडी को फाईनेंस कम्पनी न छीन ले इस डर से इस गाड़ी पर कूटरचित नं0 प्लेट तैयार कर गाडी पर लगाकर असली के रूप में प्रयोग कर गाडी को निजी प्रयोग में लेकर आर्थिक लाभ ले रहे थे।