प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर,आगरा में पुस्तक वितरण कार्यक्रम में बच्चों को पुस्तकें वितरित की। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 12 अगस्त 2023

प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर,आगरा में पुस्तक वितरण कार्यक्रम में बच्चों को पुस्तकें वितरित की।

प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर,आगरा में पुस्तक वितरण कार्यक्रम में बच्चों को पुस्तकें वितरित की।

आगरा:-एक युद्ध नशे के विरुद्ध विषयक पर उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष माननीय डॉक्टर देवेन्द्र शर्मा के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर,आगरा में पुस्तक वितरण कार्यक्रम में बच्चों को पुस्तकें वितरित की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षकगन,उप निदेशक महिला कल्याण, जिला परिवीक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ए सी एम तृतीय आदि उपस्थित हुए। इस् के बाद
"एक युद्ध नशे के विरुद्ध " विषय पर गोष्ठी का आयोजन माननीय अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉक्टर देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सचदेवा मिलेनियम स्कूल शास्त्रीपुरम  आगरा में संपन्न हुआ।
 सचदेवा मिलेनियम विद्यालय  में डॉक्टर देवेंद्र शर्मा माननीय अध्यक्ष( राज्यमंत्री स्तर )  उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग , श्रीमती  श्रुति शुल्का, जिला परिवीक्षा अधिकारी, एसडीएम शिखा जी, पुलिस आयुक्त सीआर अप राध ,की गरिमामयी उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए गए माननीय बाल आयोग के अध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉक्टर देवेंद्र शर्मा द्वारा कहा गया 

1-विद्यालयों में प्रहरी क्लब बनाने 
2-विद्यालयों के बाहर पान मसाला गुटखा आदि की दुकान ना होने 
3- मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर के पर्चे के नशे से संबंधित मेडिसन ना बेची जाए
4- शराब की दुकानों में cctv कैमरा लगाए जाए
5- आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर नशे के विरुद्ध संदेश पहुंचाया जाए और गहन निगरानी की जाए ताकि किशोरों को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके।नशा समाज के लिए अभिशाप है उन्होंने कक्षा 6 कक्षा 12,  इंजीनियरिंग कॉलेजों मेडिकल कालेजों तथा स्नातक कालेजों में अध्यापक के मार्गदर्शन दर्शन में नशा निरोधक कमेटी बनाने के निर्देश दिए तथा यह भी कहां की ब्लॉक स्तर एवं ग्राम स्तर पर भी ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा ग्राम बाल कल्याण संरक्षण समिति का गठन किया गया है उसको भी एक्टिव करने की आवश्यकता है जिला परिवीक्षा अधिकारी अजय पाल सिंह  द्वारा भी नशा मुक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई एसडीएम  द्वारा श्रोताओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व एक युद्ध नशे के विरोध मैं सचदेवा मिलेनियम स्कूल के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसके साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत  छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बैच वितरण किए गए, साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का हस्ताक्षर अभियान भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, एसपी क्राइम, एसीएम 3, नारकोटिक्स विभाग, ए एच टी यू प्रभारी, पुलिस विभाग, डिप्टी सीपीयू, जिला प्रोवेशन अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक, बाल संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक व गैर संस्थानिक), अधिवक्ता, सीएमओ विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, आशा, आंगनवाड़ी, एनजीओस, अध्यापक, स्कूल प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
सचदेवा मिलेनियम स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा माननीय अध्यक्ष एवं सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री  अजयपाल सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जनपद के कुछ सम्मानित स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा भी माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यों का सम्मान किया गया जिला प्रोबेशन अधिकारी  द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को सहयोग के लिए सराहा, जिला आबकारी अधिकारी ने भी नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरुक किया उपस्थित श्रोतागणों के लिए जिला कल्याण अधिकारी के द्वारा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई इस अवसर    जिला कार्यक्रम अधिकार , जिला विद्यालय निरीक्षक ,  जनपद की मुख्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रमुख आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों आशा एनम अध्यापक गण ,कॉलेज की छात्राएं ,संरक्षण अधिकारी संस्थानिक/गेर संस्थानिक,महिला कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे मंच का संचालन जिला परिवीक्षा  अधिकारी  द्वारा  उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रोता गणों का आभार व्यक्त किया ,माननीय अध्यक्ष बाल आयोग की अनुमति से गोष्टी के समापन की घोषणा की गई.

video

Pages