"मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम की श्रंखला में पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम को बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

"मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम की श्रंखला में पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम को बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम की श्रंखला में पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम को बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

"मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, स्कूल, कॉलेजों तथा सभी विभागों में दिलाई गई पंच-प्रण की शपथ

"मेरी माटी मेरा देश" हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के उत्थान हेतु संकल्पित करेगा

आगरा :-आजादी के अमृत महोत्सव की कार्यक्रम श्रृंखला में "मेरी माटी मेरा देश"कार्यक्रम की शासन द्वारा जारी की गई विस्तृत रूपरेखा के अनुपालन में आज जनपद में सभी विभागों, सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न संगठनों, आम जनमानस द्वारा
जनपद में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ के अंतर्गत आजादी के अमृत काल के पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम को बड़े धूम-धूम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।‘
‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने पंच-प्रण की शपथ ली,‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृति संकल्पित करेगा।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट में सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए अमृत कलश में मिट्टी डालकर इस कार्यक्रम के उद्देश्य को फलीभूत बनाने के लिए आह्वान किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पंच प्रण की शपथ दिलाई।
इसी कड़ी में पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को भी पंच-प्रण की शपथ दिलाई। समस्त तहसील, विकास खण्डो में भी शपथ कार्यक्रम संपन्न हुए,तथा नगर पालिका/नगर पंचायत, ग्राम पंचायत,स्कूलों/काॅलेजों, आदि में बडे़ हर्षोल्लास के साथ पंच प्रण की शपथ दिलायी गई। स्कूलों/कालेजों के बच्चों द्वारा अमृत कलश में अपने घर से लायी गयी मिट्टी को डालकर जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर देश भक्ति गीत भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों ने कर्मचारियों को पंच-प्रण की शपथ दिलाई।

video

Pages