मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि के नाम पर घड़ियाली आंसू दिखा रहे हैं विद्यालय संगठन
हड़ताल के नाम पर शक्तिप्रदर्शन कर सरकार व अविभावकों पर दबाब बनाने कार्य
विद्यालय से एक करोड़ के मुआवजे की वसूली कर पीड़ित परिवार को तत्काल दी जानी चाहिये - टीम पापा
आगरा प्रोग्रेशिव एशोसिएशन ऑफ पेरेंट्स टीम पापा के के संरक्षक मनोज शर्मा ने विज्ञप्ति के अनुसार निजी विद्यालयों की हड़ताल पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि, 8 अगस्त को निजी विद्यालयों में हड़ताल क्यो करनी पड़ रही है, इसको अभिभावकों के लिये समझना अत्यंत आवश्यक है, यह विद्यालयों का एक जुट होने का शक्ति प्रदर्शन है, निजी विद्यालय हड़ताल के तहत एक तरफ मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि देने की बात करते है, दूसरी तरफ आजमगढ़ स्कूल अध्यापक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही पर विरोध प्रदर्शन की बात कर रहे हैं, स्थानीय पुलिस को उस जगह से खून के निशान साफ करने के सबूत मिले हैं , जहाँ से बच्ची गिरी अथवा गिराई गयी, कुछ भी हो छात्रा की जान विद्यालय प्रांगण में गयी है, विद्यालय में बच्चों की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की है, सरकार विद्यालय से 1 करोड़ रुपये वसूल कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दे,
घटना हृदय द्रवित करने वाली है, दोष कितना और किसका है, इसे मा0 न्यायालय को तय करने दिया जाना चाहिये, अभिभावक संस्था टीम पापा, किसी भी निर्दोष को दंडित करने के पक्ष में नही है, परंतु दोषियों को सख्त सजा मिलें इसकी माँग करती है,
दूध का दूध पानी पानी करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 मुख्यमंत्री से घटना की सी0 बी0 आई0 जाँच कराने का अनुरोध करती है,
निजी विद्यालयों में प्रताड़ना उत्पीड़न रोकने के लिए, अभिभावकों को मजबूती के साथ एकता बढ़ानी होगी , इसके लिये संस्था जोरदारी से अभिभावक सदस्यता अभियान चलायेगी ।