इंसानियत हुई शर्मशार:लखनऊ से दिल्ली फिर गाजियाबाद,गैंगरेप के बाद दो लाख में बेचा,बदमाशों के चंगुल से निकल कर थाने पहुंची लड़की - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

इंसानियत हुई शर्मशार:लखनऊ से दिल्ली फिर गाजियाबाद,गैंगरेप के बाद दो लाख में बेचा,बदमाशों के चंगुल से निकल कर थाने पहुंची लड़की

इंसानियत हुई शर्मशार:लखनऊ से दिल्ली फिर गाजियाबाद,गैंगरेप के बाद दो लाख में बेचा,बदमाशों के चंगुल से निकल कर थाने पहुंची लड़की

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार करने वाला हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां महिला ने एक लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर तीन युवकों को सुपुर्द कर दिया।तीनों युवक लड़की को दिल्ली ले गए और कमरे में गैंगरेप किया।इसके बाद तीनों युवक लड़की को अन्य जगह बेच दिया,लेकिन लड़की किसी तरह वहां से भागकर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने पहुंच गई।लड़की ने थाने में पुलिस को पूरी आपबीती बताई।पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र की लड़की को उसके पड़ोस की एक महिला ने अपने घर बुलाया। महिला ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।इसके बाद लड़की बेहोश हो गई।महिला ने लड़की को माधवपुर गांव के धीरू, देशराज और बब्बन को सुपुर्द कर दिया।

धीरू, देवराज और बब्बन लड़की को लेकर हरदोई होते हुए संडीला लेकर पहुंचे।जब लड़की को होश आया तो उसने इसका विरोध किया।तीनों ने चाकू दिखाते हुए लड़की को जान से मारने की धमकी दी।तीनों लड़की को दिल्ली ले गए। दिल्ली में तीनों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।इसके बाद फोन करके कुछ लोगों को बुलाकर लड़की को दो लाख में बेच दिया।

किसी तरह लड़की बदमाशों की चंगुल से निकल कर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने पहुंची और आपबीती बताई।इसके बाद इंदिरापुरम पुलिस ने लखनऊ पुलिस से संपर्क करके लड़की को उसके परिवार के पास भेजा गया।परिवार की तरफ से धीरू, देवराज और बब्बन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक‌ इस पूरे मामले पर पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है।साथ ही आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

video

Pages