श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा का रसपान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा का रसपान

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा का रसपान


आगरा:-सिंधी धर्मशाला काला महल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा का रसपान करने के लिए हजारों की संख्या में भक्तगण उमड़े। कथा के चौथे दिन कथा प्रवक्ता पं गरिमा  किशोरी ने वामन अवतार कथा का सार बताया। साथ ही श्री रामजन्मोत्सव, श्री रामकथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन भी किया गया।
व्यासपीठ से पूज्या पं गरिमा किशोरी  ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। उन्होंने बताया कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईषर्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
वामन अवतार की कथा के सार के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव व श्रीरामकथा का वर्णन करते हुए गरिमा किशोरी जी ने कहा कि श्री राम जी त्याग, आदर्श व कर्तव्यनिष्ठ थे। वे नम्र ,सरल व महान व्यक्तित्व के धनी थे।उनका जीवन से हमें हमेशा आदर्शों पर चलते हुए जीवन को महान बनाने की प्रेरणा देती है। अंत मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान मधुर संगीत में हजारों की संख्या में भक्त झूमते नजर आए। साथ ही आरती व प्रसादी वितरण के साथ चौथे दिन की कथा का समापन हुआ। इस दौरान माता बहन सखियाँ बनकर आयी अंत में सभी ने डांडिया नृत्य किया। कथा के चतुर्थ दिवास में परिक्षित अनारलाल कटारिया, मीना कटारिया, स्वामी गुरमुख दास,बंटी महाराज ,
सपना सचदेव ,कामिनी शर्मा,जया वनबारी, वर्षा धर्माणी, पूजा भोजवानी, मोहिनी खोरेजा, पूजा शर्मा,सोनिया मोहनानी, कीर्ति मदनानी,चांदनी भोजवानी,हीर वनवारी,दीप्ति ज्ञानचंदानी,सोनू नोतनानी, लष्मी जेठवानी,मधु भावनानी, आशा माखीजा,किरन वरयानी,मोना मोटवानी, नेहा फुलवानी, दीपा मोटवानी,पिर्यान्शी, डिम्पल,रीना,सुनीता,कोमल,मुस्कान,आदि मौजूद रहे।

video

Pages