भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने दिया 12 सूत्रीय ज्ञापन
आगरा:-राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्योराज सिंह के निर्देशानुसार आज भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने किसानों की फसल बाढ़, व सूखा से नष्ट होने पर सर्वें कराकर मुआवजा देने व किसानों का ऋण माफ़ करने,किसानों को मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार कृषि हेतु फ्री बिजली देने,नहर बम्बे में टेल तक पानी पहुंचाने,50 बर्ष से ऊपर उम्र के वृद्ध किसानों को 6000₹ पेंशन के रूप में दिये जाने,दुर्घटना में क्षतिग्रस्त किसानों को राहत राशि देने, गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 400/₹ बकाया भुगतान 14 दिवस में कराने,यूरिया,DAP, पोटाश आदि खाद की आपूर्ति सरकारी व सहकारी गोदामों से कराने,आवारा पशुओं से फसल कि सुरक्षा हेतु एग्रीकल्चर सिक्योरिटी फोर्स (ASF)का गठन करने, किसान आयोग के गठन आदि के संबंध में DM आगरा को मा. प्रधानमंत्री भारत सरकार व मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।जिसमें मुख्य रूप से मुख्य रूप से प्रदेश सचिव पदम सिंह यादव, चौधरी ओमवीर सिंह जिला अध्यक्ष आगरा, देवेंद्र सिंह यादव, प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा, शैलेन्द्र चौधरी मण्डल अध्यक्ष युवा,वीरेंद्र यादव मण्डल महासचिव, उदयवीर सिंह यादव मंडल सचिव, जगत मोहन यादव जिला महासचिव, राजीव चौहान जिला सचिव, वीरेंद्र सिंह सचिव उषा वर्मा जिला अध्यक्ष महिला रजनी वर्मा मण्डल अध्यक्ष, शिवगणेश राना तहसील अध्यक्ष, जितेंद्र वर्मा, सुभाचंद, लियाकत अली,नजमीन खान, राकेश आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारीयों द्वारा आगरा आईपीएस डीसीपी west का सम्मान
भाकियू लोकशक्ति आगरा द्वारा आगरा के लोकप्रिय ईमानदार डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार को उनके कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य जनता की सेवा करने पर सम्मान (प्रशस्ति पत्र ) प्रदान किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव पदम सिंह यादव, चौधरी ओमवीर सिंह जिला अध्यक्ष आगरा, देवेंद्र सिंह यादव, प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा, वीरेंद्र यादव मण्डल महासचिव, उदयवीर सिंह यादव मंडल सचिव, जगत मोहन यादव जिला महासचिव, राजीव चौहान जिला सचिव, वीरेंद्र सिंह सचिन उषा वर्मा जिला अध्यक्ष महिला रजनी वर्मामण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह लियाकत अली आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।