राष्ट्रीय पोषण माह, 2023 के अन्तर्गत विकास खण्ड बरौली के कम्पोजिट विद्यालय लोघई में एनीमिया कैम्प का आयोजन 23 सितम्बर को।
आगरा-जिला कार्यकम अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के पत्र द्वारा छठे राष्ट्रीय पोषण माह, 2023 के अन्तर्गत “सुपोषित उत्तर प्रदेश, एनीमिया मुक्त उत्तर प्रदेश“ की थीम पर मुख्य अतिथि मा० कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की अध्यक्षता में किशोरी बालिकाओं का एनीमिया परीक्षण एवं उपचार हेतु दिनांक 23.09.2023 को समय प्रातः 10ः00 बजे से कम्पोजिट विद्यालय लोधई, बरौली अहीर के प्रांगण में वृहद कार्यकम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्यालयों की किशोरियों की स्वास्थ्य जांच एवं एनीमिया परीक्षण के साथ-साथ उनको सेनेट्री पैड व आयरन फॉलिक एसिड का वितरण किया जायेगा।
---------------