22.09.2023 से 25.09.2023.तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाने वाले यात्री बसों एंव हल्के / मध्यम / भारी मालवाहक / कॉमर्शियल वाहन रहेंगे प्रतिबंधित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

22.09.2023 से 25.09.2023.तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाने वाले यात्री बसों एंव हल्के / मध्यम / भारी मालवाहक / कॉमर्शियल वाहन रहेंगे प्रतिबंधित


22.09.2023 से 25.09.2023.तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाने वाले यात्री बसों एंव हल्के / मध्यम / भारी मालवाहक / कॉमर्शियल वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

उक्त तिथियों में जनपद गौतमबुद्ध नगर में यूपी अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेड शो एंव मोटो जीपी रेस 2023 कार्यक्रम का आयोजन है प्रस्तावित

यमुना एक्प्रेसवे पर जाने वाले यात्री बसों एंव हल्के / मध्यम / भारी मालवाहक / कॉमर्शियल वाहनों को कमिश्नरेट आगरा के कुबेरपुर कट एंव खंदौली कट से एन. एच. 19 व अन्य वैकल्पिक मार्गो पर किया जाएगा डायवर्ट*

आगरा:-.अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अरूण चंद्र ने अवगत कराया है कि 21.09.2023 से 25.09.2023 तक प्रस्तावित यूपी अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेड शो एंव मोटो जीपी रेस 2023 कार्यक्रम के आयोजन के दृष्टिगत गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस के द्वारा रूट डायवर्जन / ट्रैफिक एडवाईजरी के अनुरूप कमिश्नरेट आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने वाले यात्री बसों एंव हल्के / मध्यम / भारी मालवाहक / कॉमर्शियल वाहनों को प्रतिबन्धित किया गया है अतैव दिनांक 22.09.2023 से 25.09.2023 तक यमुना एक्प्रेसवे पर जाने वाले यात्री बसों एंव हल्के / मध्यम / भारी मालवाहक / कॉमर्शियल वाहनों को कमिश्नरेट आगरा के कुबेरपुर कट एंव खंदौली कट से एन. एच. 19 व अन्य वैकल्पिक मार्गो पर डायवर्ट किया जाएगा।

video

Pages