यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने किया आगरा के औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 24 सितंबर 2023

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने किया आगरा के औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने किया आगरा के औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण

आगरा ।कानपुर से आए यूपीसीडा के , मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने आगरा यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों का शनिवार के अपने विभागीय अधिकारियों के साथ भ्रमण किया और इन क्षेत्रों की समस्यायों के तुरंत समाधान किए जाने के निर्देश दिए।श्री माहेश्वरी ने आगरा के  औद्योगिक क्षेत्र ईपीआईपी, आगरा, सिकन्दरा साईट-ए, साईट-बी एवं साईट-सी में आ रही कठिनाइयों के संबंध में  स्थानीय उद्यमियों के साथ  बैठक कर अनेक विकास कार्यों को त्वरित किए जाने के निर्देश जारी किए। सिकन्दरा साईट- ए, बी एवं सी तथा फाउण्ड्रीनगर की समस्त 1359 सोडियम विद्युत लाइटो को परिवर्तित करते हुये एलईडी लाईट में परिवर्तित करते  हुये दीपवाली से पूर्व समस्त क्षेत्रों के प्रकाश युक्त तथा प्रमुख स्थानों पर 12 मीटर ऊची हाई मास्क लगाये जाने के निर्देश दिये तथा इस कार्य हेतु 1.23 करोड़ का व्यय यूपीसीडा द्वारा वहन किया जायेगा ।  वरिष्ठ प्रबन्धक (सिविल), यूपीसीडा, आगरा को 02 पिंक टायलेट एवं 03 टायलेट बनाये जाने, दिशा सूचक बोर्ड एवं साईट प्लान लगाये जाने एवं प्रशासनिक भवन की उच्चीकरण, साफ-सफाई एवं मरम्मत कराये जाने के निर्देश भी दिये गये । उ0प्र0 जलनिगम द्वारा औ०क्षे० ईपीआईपी, सिकन्दरा साईट- ए, बी एवं सी की सड़कों पर सीवर लाइन डालने के वाद सड़कों की मरम्मत / रिपेयर न करने पर सी०ई०ओ०  ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। औ०क्षे० ईपीआईपी, सिकन्दरा साईट- ए, बी एवं सी की जलनिकासी के लिए एडीए को पूर्व में धनराशि रू० 5.80 करोड़ निर्गत कराने के बाद भी कार्य न करने पर एडीए नगर निगम एवं यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबन्ध (सिविल) की संयुक्त टीम बनाते हुये समाधान का प्रस्ताव शीघ्र देने के एवम नगर निगम के द्वारा सिकन्दरा साईट - ए. साईट-बी एवं साईट-सी की साफ सफाई कराये जाने हेतु ओर व्यक्ति लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।इससे पूर्व 
मुख्य कार्यपालक अधिकारी  तथा यूपीसीडा अधिकारियों का सिकन्दरा फैक्ट्ररी ऑनर्स एसोसियेशन की ओर से स्वागत एवम  आभार प्रकट किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम आगरा के नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल   प्रधान महाप्रबन्धक (अभियंत्रण), यूपीसीडा, कानपुर राजीव त्यागी,
महाप्रबन्धक (यांत्रिकी) यूपीसीडा, कानपुर ए0के0अरोरा,क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, आगरा,
 सी.के.मौर्य, वरिष्ठ प्रबन्धक (सिविल), यूपीसीडा, आगरा
श्यौदान सिंह  एवं सिकन्दरा फैक्ट्ररी ऑनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष  मुकेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह सोवती एवं उद्यमीगण मौके पर उपस्थित थे ।

video

Pages