योगीराज क्लासेस ने शहीद भगत सिंह का मनाया जन्मदिवस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

योगीराज क्लासेस ने शहीद भगत सिंह का मनाया जन्मदिवस

योगीराज क्लासेस ने शहीद भगत सिंह का मनाया जन्मदिवस

एत्मादपुर। भगत जी मार्केट में स्थित योगीराज डिफेंस क्लासेज ने मनाया शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिवस।
योगीराज केमिस्ट्री क्लासेस के डॉयरेक्टर योगी धाकरे के नेतृत्व में यूथ आइकॉन भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया जन्मदिवस। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगतसिंह की शहादत से न केवल अपने देश के स्वतंत्रता संघर्ष को गति मिली बल्कि नवयुवकों के लिए भी वह प्रेरणा स्रोत बन गए। वह देश के समस्त शहीदों के सिरमौर बन गए। आज भी सारा देश उनके बलिदान को बड़ी गंभीरता व सम्मान से याद करता है।भारत और पाकिस्तान की जनता उन्हें आजादी के दीवाने के रूप में देखती है जिसने अपनी जवानी सहित सारी जिंदगी देश के लिए समर्पित कर दी।तो फिर मेरे इन देशभक्तों से भेदभाव क्यों?शहीद का दर्जा क्यों नहीं?क्या इनकी सहादत, सहादत नहीं।क्या इनका बलिदान ,बलिदान नहीं?तो फिर इन्हे भारत रत्न या राष्ट्र पुत्र जैसे सम्मान क्यों नहीं?आखिर सब मौन क्यों हो जाते है?'क्या जवानों का लहू सिर्फ बहाने ओर मिट जाने के लिए है।सम्मान पाने के लिए नहीं?इस दौरान अंकित,अभिषेक,अमन,मनीष,रितिक,हर्षित,दिव्या,गौरी,वरुण,गोपाल,नमन,अनूप आदि छात्र उपस्थित रहे।

video

Pages