राजा रामकुमार भार्गव मेमोरियल द्वारा दस दिवसीय स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन
आगरा -आगरा के सिकंदरा स्थित बुलेट अड्डा पर राजा रामकुमार भार्गव मेमोरियल संस्था द्वारा चल रही दस दिवसीय स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्य अतिथी के रूप में दिल्ली से पहुंचे श्री दीपक शौकिन,विवेक अग्रवाल,डा. नवीन भण्डारी, सुमित,करन विशाल एवं मनीष इन सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए शुभकामनाएं दी व सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किए प्रतियोगता के दूसरे दिन पहले तुषार तिलारा (kaww) का सामना कानपुर के एम डी सैफ से हुआ जिसमे 3-0 का स्कोर रहा। दूसरी जोड़ी रणपुर से अंसल खान का सामना मिसद के स्पर्श परतोगी से हुआ जिनका स्कोर 3-1रहा।
तीसरे नंबर पर लखनऊ के करमिंदर सिंह का सामना बिलबल जेसली से हुआ जिनका स्कोर 3-0 रहा। चौथे नंबर पर अकरानी हाशमी का सामना सत्यम शर्मा से हुआ जिनका स्कोर 3-2 रहा। पांचवे नंबर पर
अभिषेक केवस्तानी का सामना सिद्धार्थ से हुआ जिनका स्कोर 3-0 रहा। छटवे नंबर पर शुजाव सेजी का सामना निखिल खट्टर हुआ जिनका स्कोर 3-0 रहा। सातवे नंबर पर दीपक यादव का सामना कबीर से हुआ जिनका स्कोर 3-2 रहा। आठवें नंबर पर रंजीत वर्मा का सामना करन से हुआ जिनका स्कोर 3-1 नौवे नंबर पर मोहित का सामना सुधानतेरा से हुआ जिनका स्कोर 3-1 रहा। दसवें नंबर पर सुरिकिया का सामना ऋषि सोमी से हुआ जिनका स्कोर 3-0 रहा।
प्रतियोगता के दौरान सभी खिलाड़ियों उत्साह बढ़ाते हुए ताली बजाकर उनका स्वागत किया । व उनकी प्रशंसा की।