आरटीई दाखिले में शिक्षा विभाग गम्भीर नही - मनोज शर्मा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 24 सितंबर 2023

आरटीई दाखिले में शिक्षा विभाग गम्भीर नही - मनोज शर्मा

आरटीई दाखिले में शिक्षा विभाग गम्भीर नही - मनोज शर्मा

आगरा प्रोग्रेशिव एशोसिएशन ऑफ पेरेंट्स टीम पापा के संस्थापक/संरक्षक मनोज शर्मा ने  कहा है  जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी के आदेश को शिक्षा विभाग गम्भीरता से नही ले रहा, आज तीसरे दिन तक लगभग चार दर्जन शिकायत विभाग को मिल चुकी है, पर दाखिले मात्र प्रथम दिन के पांच के अलावा संख्या में बढ़ोतरी नही हुई है , 
मनोज शर्मा ने कहा है बेसिक शिक्षा विभाग में कम स्टाफ /सहकर्मियों की वजह से दाखिलों में बेरियर लगता दिखाई दे रहा है, हालांकि, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने उनसे कहा है कि सभी शिकायतों के दाखिले सोमवार तक  हो जायेंगे,
कल तक आए हुए शिकायत पत्र विद्यालयों में दाखिले के लिए आदेश कर दिये गए है, वाकी सोमवार को भेजे जायेंगे, दाखिले न लेने वाले विद्यालयों पर तत्काल कार्यवाही होगी,
 संस्था संस्थापक मनोज शर्मा ने कहा है , अगर दाखिलों में लचीला रुख अपनाया गया तो सोमवार को वह अन्न जल त्याग कर अशोक नगर स्थित कार्यालय पर बैठ जायेंगे।

video

Pages