बाइक में तमंचा रखते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया,आईजी दफ्तर पर परिजनों का हंगामा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

बाइक में तमंचा रखते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया,आईजी दफ्तर पर परिजनों का हंगामा

बाइक में तमंचा रखते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया,आईजी दफ्तर पर परिजनों का हंगामा

मेरठ।उत्तर प्रदेश के मेरठ में खरखौदा पुलिस पर जमीन के पारिवारिक विवाद में एक पक्ष से साठगांठ कर मोटरसाइकिल में तमंचा रखकर युवक को अवैध हिरासत में लेने का आरोप लगा है।यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई।परिजनों ने आईजी नचिकेता झा से मामले की शिकायत की।आईजी ने एसएसपी को तत्काल जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। 

खरखौदा थाना क्षेत्र के खन्द्रावली गांव निवासी अशोक त्यागी का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।आरोप है कि दूसरे पक्ष से मिलकर पुलिस अशोक के परिवार का उत्पीड़न कर रही है।
मंगलवार रात खरखौदा पुलिस उनके घर पहुंची। एक पुलिसकर्मी ने उनकी बाइक के बैग में कुछ रखा और इसके बाद अशोक के पुत्र अंकित को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मोटरसाइकिल की बैग से पुलिसकर्मियों ने कुछ निकाला और अंकित को साथ ले गए। तभी से उसे हिरासत में बैठा रखा है।

परिवार के लोग देर रात में ही आईजी के यहां पहुंचे,लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।सुबह वह आईजी से मिले। उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई। जिस पर आईजी ने एसएसपी को तत्काल मामले की जांच कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

पूरे मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि एक शिकायत प्राप्त हुई है, सीसीटीवी भी मिला है। खरखौदा थाने के दो आरक्षी सीसीटीवी में दिख रहे हैं।पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।

video

Pages