गांव गढ़ी टिकैत में बरसात के चलते गरीब मजदूर का गिरा मकान, बाल -बाल बचे परिवारीजन
जनपद आगरा:-तहसील एत्मादपुर के ग्राम पंचायत मुखवार के गांव गढ़ी टिकैत में गरीब मजदूर प्रेम सिंह S/O करन सिंह का मकान बारिश के चलते गिर गया इस दौरान घर के अंदर सो रहे परिवार के मुखिया प्रेम सिंह उनके भाई कालीचरण और उनका लड़का धर्मेंद्र बाल - बाल बच गए, लेकिन घटना में खाने पीने ग्रहस्थी के समान सहित काफी ज्यादा नुकसान हो गया, घर मे सो रहे परिवार के मुखिया प्रेम सिंह और उनके भाई कालीचरण और उनका लड़का धर्मेंद्र तभी अचानक मकान की छत से मिट्टी गिरने लगी, उसी समय परिवार के मुखिया को मकान के गिरने की आशंका होने पर वह सभी तत्काल बाहर निकल गए, जब तक वह अन्य सामान बाहर निकाल पाते तब तक कच्चा मकान धराशायी हो गया।, प्रेम सिंह ने बताया कि इस घटना से घर में रखे अनाज सहित कपड़ा, चारपाई, साईकिल बक्शा सहित अन्य सामान नष्ट हो गया, जानकारी के मुताबिक गरीब मजदूर मुखिया प्रेम सिंह के पास कोई जमीन नही है, मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था पर अब प्रेम सिंह को अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है, और परिवार ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे मुखवार पंचायत के लेखपाल रामेश्वर दयाल ने शासन प्रशासन से हर मदद दिलाने का भरोसा दिया।