मन्नतें फाउंडेशन ने मनाया सेवा दिवस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 19 सितंबर 2023

मन्नतें फाउंडेशन ने मनाया सेवा दिवस

मन्नतें फाउंडेशन ने मनाया सेवा दिवस

आगरा। मन्नतें फाउंडेशन की ओर से संस्था के अध्यक्ष गौरव धवन ने कैलाश मंदिर स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भरपेट भोजन कराया। 
जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। मानव और जीव सेवा  के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई सेवा कार्य किए गए।

अध्यक्ष गौरव धवन ने बताया कि जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। इसी कड़ी में मदर टेरेसा में पंखों का वितरण किया। शाहगंज स्थित श्री कृष्ण गौशाला में 4 कुंतल हरा चारा दान किया। ताजगंज स्थित कुष्ठ आश्रम में सभी को फल वितरित किये! राजा मंडी स्थित दरियानाथ मंदिर में फूल बंगला सजवाया। सभी सदस्यों ने उनकी लंबी उम्र के लिए भैरो बाबा से प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसकेएम ग्रुप के चेयरमैन कुलदीप ठाकुर, भाजपा ब्रजक्षेत्र मंत्री युवा मोर्चा गौरव राजावत, हिमांशु ठाकुर आदि मौजूद रहे।

video

Pages