एचबीएन न्यूज के कार्यालय का किया गया उद्घाटन
जनपद आगरा:-सोमवार को राजपुर चुंगी कर्म योगी एंक्लेव में एचबीएन न्यूज़ के कार्यालय का जोर-शोर से उद्घाटन किया गया।थाना ताजगंज प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे एवं वरिष्ठ पत्रकार यूनियन वाणी दैनिक न्यूज़पेपर के सिटी हेड संदीप श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, एवं भविष्य में निरंतर प्रगति की राह पर चलने की शुभकामनाएं प्रदान की गई। थाना ताजगंज प्रभारी ने भी न्यूज़ चैनल के सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी के साथ अपने कार्य का निर्वाहन करने की नसीहत दी एवं मीडिया के चौथे स्तंभ होने के सम्मान को बरकरार रखने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में पत्रकार एवं समाज सेवी मौजूद रहे। एचबीऐन के ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा ने देवेंद्र शंकर पांडे एवं सभी आए अतिथियों का माला पहनकर एवं गिफ्ट प्रदान कर स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अभिषेक शर्मा ने कहा कि हम सदैव पत्रकारिता के सम्मान को बनाए रखने के लिए खुद भी प्रयास करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे, तथा अपने चैनल और अखबार के माध्यम से सिर्फ सच को ही दिखाने का सादा प्रयास करेंगे।