नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को IATA ने दिया कोडनेम,जाने विश्व में किस नाम से जाना जाएगा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को IATA ने दिया कोडनेम,जाने विश्व में किस नाम से जाना जाएगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को IATA ने दिया कोडनेम,जाने विश्व में किस नाम से जाना जाएगा

नोएडा।उत्तर प्रदेश के नोएडा के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल  एयरपोर्ट को विमानन कंपनियों की वैश्विक संस्था IATA ने तीन अक्षरों वाले कोडनेम का आवंटन कर दिया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने जेवर में बन रहे नोएडा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तीन अक्षरों वाला कोड डीएक्सएन दिया है। इसी कोड से एयरलाइन की बुकिंग की जाती है। IATA के ओर से कोडनेम मिलने के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब अंतरराष्ट्रीय विमानन मानचित्र में जगह मिल गई है।

जानें कब होगा कोड एक्टिव

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सभी एयरपोर्ट को यह कोड देता है। तीन अक्षरों वाला डीएक्स‌एन ही अब जेवर इंरनेशनल एयरपोर्ट का स्थायी पिन कोड हो गया है। 2024 के अंत तक इस एरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्री डीएक्स‌एन कोड के जरिए एयरपोर्ट पर अलग-अलग प्लेटफॉर्मों की पहचान आसानी से कर सकेंगे। एयरपोर्ट का संचालन शुरू होते ही यह कोड भी एक्टिव हो जाएगा।

IATA ने जारी किया कोड

एयरपोर्ट की मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन ने बयान में कहा कि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए डीएक्सएन कोडनेम आवंटित किया है। दुनियाभर में करीब 300 एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करने वाला IATA किसी एयरपोर्ट की विशिष्ट पहचान को सुनिश्चित करने के लिए तीन अक्षर का कोडनेम जारी करता है। इस कोडनेम से उड़ानों के परिचालन एवं मार्ग निर्धारण में सहूलियत होती है। 

IGI एयरपोर्ट पर बोझ होगा काम

नोएडा एयरपोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रिस्टॉफ श्नेलमैन ने कहा कि डीएक्सएन का कोडनेम इस एयरपोर्ट की दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं नोएडा के साथ नजदीकी को दिखाता करता है। IATA से जुड़ी एयरलाइंस दुनिया के कुल हवाई यातायात के करीब 83 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का परिचालन शुरू होने पर दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बोझ कम करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

video

Pages