यूपी के बड़के जिले प्रतापगढ़ के 3 रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम,अब होगी इनकी नई पहचान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

यूपी के बड़के जिले प्रतापगढ़ के 3 रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम,अब होगी इनकी नई पहचान

यूपी के बड़के जिले प्रतापगढ़ के 3 रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम,अब होगी इनकी नई पहचान

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश में बड़के जिले के नाम से शुमार प्रतापगढ़ के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं। प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू का नाम बदलकर मां चंद्रिका देवी धाम अंतू और विश्वनाथगंज का नाम शनिदेव धाम विश्वनाथगंज कर दिया गया है।रेलवे नवरात्रि से पहले इन तीनों रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की तैयारी में जुटा था, लेकिन गुरुवार रात रेलवे ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी।

केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के अनु सचिव उन्नी कृष्णन टी ने 10 अप्रैल को प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले स्टेशन अंतू, प्रतापगढ़ जंक्शन और विश्वनाथगंज का नाम बदलने के आदेश जारी किया था।रेलवे ने तैयारी भी शुरू कर दी थी,लेकिन रेलवे स्टेशनों का नाम बड़ा होने की वजह से इनके कोड बनाने में दिक्कत आ रही थी।ये तीनों रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत आते हैं।

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया था कि विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद इनके नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन कोड बनाने में दिक्कत आ रही थी।कोड में कुछ बदलाव करने को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया था।वहीं गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद इनका नया कोड भी बना दिया गया है।

बता दें कि मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का नया कोड MBDP, मां चंद्रिका देवी धाम अंतू का कोड MCDA, शनिदेव धाम विश्वनाथगंज का कोड SBTJ होगा।अब इन नामों से सर्च करने पर इन रेलवे स्टेशनों के बारे में जानकारी मिलेगी।रेलवे द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

video

Pages