डायट आगरा पर सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का हुआ सुखद समापन
आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण के आगरा जनपद के 16 ब्लॉक से आए 100 उच्च प्राथमिक स्तरीय शिक्षक प्रतिभागियों के लिए आयोजित किए गए प्रशिक्षण का समापन उप शिक्षा निदेशक डायट आगरा डॉ इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया।इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने एवं उससे जुड़े संवेदनशील मुद्दों के प्रति जागरूक बनाने में सहायक सिद्ध होगा । यह प्रशिक्षण बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा, एवं शिक्षक इस जानकारी का प्रयोग अपने विद्यालय वातावरण में सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु प्रयोग करेंगे।
इन पांच दिवसों में विद्यालय स्तर पर सुरक्षित वातावरण, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा,साइबर सुरक्षा आदि से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सत्र संचालित किए गए एवं प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण का संचालन डॉ प्रज्ञा शर्मा ने किया। संदर्भदाता मनोज पाठक एवं सीमा यादव ने विभिन्न सत्रों में गतिविधियां संचालित की।प्रशिक्षण प्रभारी डॉ प्रज्ञा शर्मा एवं कल्पना सिन्हा ने कार्यक्रम का संयोजन किया । इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, अनिल कुमार ,यशवीर सिंह, लक्ष्मी शर्मा धर्मेंद्र गौतम ,डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, यशपाल सिंह ,हिमांशु सिंह, दीपा गौतम ,रचना यादव आदि उपस्थित रहे।