ईश्वर का सबसे अनमोल अंग है नेत्र : प्रो. बघेल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

ईश्वर का सबसे अनमोल अंग है नेत्र : प्रो. बघेल

ईश्वर का सबसे अनमोल अंग है नेत्र : प्रो. बघेल

नेत्र चिकित्सा शिविर में करीब 700 मरीजों के नेत्रों की हुई जाँच

आगरा। प्रजापति शिक्षा एवं विकास चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को शाहगंज बारहखम्बा स्थित आंबेडकर भवन पर नेत्र रोग से जुड़ी समस्याओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्व. द्वारिका प्रसाद प्रजापति की स्मृति में लगे शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ईश्वर ने शरीर में विभिन्न अंग दिए है जो अनमोल है लेकिन नेत्र ऐसे अंग है जो यदि खराब हो जाए तो व्यक्ति का पूरा जीवन अंधकारमय हो जाता है। ऐसे में स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद प्रजापति की स्मृति में नेत्र जांच शिविर वास्तव में पुण्य का कार्य किया है। 

अध्यक्ष प्रजापति पंकज सुरेरिया ने बताया कि शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनल गुप्ता की टीम के निर्देशन में लगभग 700 मरीजों के नेत्रों की नि:शुल्क जाँच की गयी। उन्हें चश्मे और दवाएं भी संस्था द्वारा दी गयी। साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित करीब 154 बुजुर्गो के निशुल्क ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी किये गए। इस अवसर पर पंकज प्रजापति, सुनहरी लाल गोला, श्याम गोला, मनोज बागोरिया, लालितेश गोला, दीपक कुमार, रोहित चौधरी, नीतू प्रजापति, साक्षी चौधरी, प्रभा प्रजापति आदि ने शिविर में सहयोग किया।

video

Pages