अयोध्या में बढ़ रही है रामभक्तों की संख्या,रामलला का दर्शन-पूजन कर दिल खोलकर कर रहे हैं दान,जानें रोजाना दान पेटी में कितना आ रहा है चढ़ावा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 18 जनवरी 2024

अयोध्या में बढ़ रही है रामभक्तों की संख्या,रामलला का दर्शन-पूजन कर दिल खोलकर कर रहे हैं दान,जानें रोजाना दान पेटी में कितना आ रहा है चढ़ावा

अयोध्या में बढ़ रही है रामभक्तों की संख्या,रामलला का दर्शन-पूजन कर दिल खोलकर कर रहे हैं दान,जानें रोजाना दान पेटी में कितना आ रहा है चढ़ावा


अयोध्या।रामनगरी अयोध्या 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एतिहासिक समारोह होगा। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में उत्साह चरम पर है। रामनगरी अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करने वाले रामभक्तों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रामभक्त रामलला का दर्शन-पूजन कर दिल खोलकर दान कर रहे हैं। प्रतिदिन तीन से चार लाख का दान रामलला की दान पेटी में आ रहा है। पूरे महीने की बात की जाए तो यह राशि डेढ़ से 2 करोड़ रुपये है।ऑनलाइन दान की अभी तक कोई काउंटिंग नहीं की जा सकी।

बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या में रामभक्तों का सैलाब उमड़ेगा।रामभक्त रामलला का दर्शन पूजन करेंगे और अपने इच्छा भाव से राम मंदिर के लिए दान भी करेंगे।बरहाल अस्थायी मंदिर में भी अपने रामलला के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले रामभक्तों की संख्या काफी है।अपनी श्रद्धा से दान करने वालों का यह आलम तब है, जब रामलला अपने अस्थायी मंदिर में हैं।जब रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे तो इसका कोई अंदाजा नहीं है कि प्रतिदिन कितना दान आएगा।यह जरूर है कि राम मंदिर बन जाने के बाद रामभक्तों की ओर से दान-चढ़ावे का आंकड़ा चार गुना बढ़ जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक यहां दान पात्रों में रोजाना धन पड़ता है। जब भर जाता है तब उसकी गिनती होती है। कैसे कह दिया जाए कितना आ रहा है, लेकिन, काउंटर पर जो आ रहा है, वह प्रतिदिन तीन से चार लाख के बीच है। महीने में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए आ रहा है। दानदाताओं की कमी नहीं है। अपने सामर्थ्य से लोग बढ़चढ़ कर दान दे रहे हैं। लोग अनोखी-अनोखी चीजें भी बनवाकर ला रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि भगवान के लिए क्या कर दें। लोग जो कर रहे हैं, हम उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

video

Pages