युवती का जंगल में मिला शव,कीड़ों ने काट लिया था चेहरा, नहीं हो पाई शिनाख्त - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

युवती का जंगल में मिला शव,कीड़ों ने काट लिया था चेहरा, नहीं हो पाई शिनाख्त

युवती का जंगल में मिला शव,कीड़ों ने काट लिया था चेहरा, नहीं हो पाई शिनाख्त

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव कला गांव के जंगल में शनिवार को एक युवती का शव पाया गया।शव से दुर्गंध उठ रही थी और चेहरा भी क्षत-विक्षत था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। मौत के कारणों के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

महुअरा झोरा जंगल की ओर से शनिवार की सुबह कुछ लोग अपने जानवर चराने गये थे।पहाड़ियों के बीच एक युवती का शव दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त की कोशिश की। कीड़ों के काटने से चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण सफलता नहीं मिली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया।

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि युवती की उम्र करीब 20-21 वर्ष होने का अनुमान है। शव में कीड़े पड़ गए थे।इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले उसकी मौत हुई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शरीर पर बाहर से कहीं चोट के निशान नहीं दिख रहे थे, ऐसे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

video

Pages