सियासत में आधी आबादी को पार्टियों ने रखा पीछे,16 चुनाव में सिर्फ पांच बार महिलाएं पहुंची संंसद
बांदा।बुंदेलखंड की राजनीति में नारी शक्ति सिर्फ वंदन तक ही सीमित रही है।अभी तक हुए 16 लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन महिलाओं को ही पांच बार संसद पहुंचने का मौका मिला। कभी राजनीतिक पार्टियों ने टिकट देने में कंजूसी की तो कभी मतदाताओं ने ही महिलाओं की दावेदारी को नकार दिया।
बुंदेलखंड में चार लोकसभा सीट है।बुंदेलखंड की लोकसभा सीटों में 1957 में झांसी से पहली महिला सुशीला नैय्यर लोकसभा का चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। 1962 में महिलाओं ने कांग्रेस से बुंदेलखंड की दो लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया। झांसी से जहां सुशीला नय्यर तो वहीं बांदा-चित्रकूट लोकसभा से सावित्री निगम जीत दर्ज की। 1967 में कांग्रेस ने फिर झांसी लोकसभा से सुशीला नय्यर को टिकट दिया और वह जीत दर्ज की। 1977 में सुशीला नय्यर जनता पार्टी के प्रत्याशी से चुनाव हार गईं। 1977 के बाद 2014 तक बुंदेलखंड में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने महिलाओं को टिकट नहीं दिया।
2014 में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को झांसी से प्रत्याशी बनाया।उमा भारती ने जीत दर्ज की । 2009 में समाजवादी पार्टी ने बांदा से अमिता बाजपेयी को प्रत्याशी बनाया,लेकिन अमिताभ बाजपेयी चुनाव हार गई। बुंदेलखंड की महोबा-हमीरपुर और झांसी की जालौन लोकसभा सीट से कभी महिला सांसद नहीं बनी।
झांसी की पूर्व सांसद सुशीला नय्यर का आजादी के आंदोलनों में प्रमुख योगदान रहा। महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू की सुशीला नय्यर चहेती रही। आजादी के बाद महिलाओं को सशक्त और शिक्षित बनाने के लिए कांग्रेस ने सुशीला नय्यर को झांसी से चुनाव लड़ाया।
बांदा से पूर्व सांसद सावित्री निगम एक साहित्यकार थीं। सावित्री निगम ने महिला सशक्तीकरण को लेकर कई लघु कथाएं लिखीं। गृहस्थांजलि और अन्नापूर्णा नामक पुस्तकें बहुत चर्चा में रहीं। सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहते हुए गरीबों के लिए काम किया।
झांसी की पूर्व सांसद उमा भारती साध्वी होते हुए बुंदेलखंड की राजनीति में सक्रिय रही। एमपी की मुख्यमंत्री रहते हुए भी उमा भारती का बुंदेलखंड से लगाव रहा। 2014 में जब झांसी से चुनाव लड़ने का मौका मिला तो उमा भारती लड़ी और जीतीं भी।
बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर महिला वोटर
तिंदवारी विधानसभा 146718322321
बबेरू विधानसभा 153925342737
नरैनी विधानसभा 160182348954
बांदा विधानसभा 143983212558
चित्रकूट विधानसभा 305671384149