अवंतीबाई लोधी की 193 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई
==================
आगरा ।लोधी समाज की गौरव अवंतीबाई लोधी की 193वीं जयंती प्रतापपुरा चराहा स्थित अवंतीबाई लोधी की मूर्ति पर गणमान्य लोगो ने माला पहना कर जन्मोत्सव की शुरुआत की,इस अवसर पर कलाल खेरिया से लोधी समाज के युवाओं ने भव्य शोभा यात्रा जो कलाल खेरिया से प्रतापपुरा चौराहे तक हजारों युवाओं के साथ आए जिनका अखिल भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया युवा अपने अपने हाथों में तिरंगा,अवंतीबाई की प्रतिमा,तलवार आदि के साथ नाचते,गाते हुए आए ।सभी को भोजन, जल दिया गया ।इस अवसर पर वक्ताओं ने अवंतीबाई लोधी के पद चिन्हों पर चलने का आव्हान किया।इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत प्रधान,समाजसेवी विजय सिंह लोधी,अर्जुन सिंह लोधी,हबलदार,मिश्री लाल राजपूत,यशपाल लोधी,आनंद लोधी,उपेंद्र राजपूत,गुलाब सिंह एड,किरण बेदी ,गोरेलाल बीएसपी नेता,शिवकुमार प्रमुख,डॉक्टर रामेश्वर चौधरी,लाल सिंह लोधी , निहाल सिंह भोले ,देवेंद्र सिंह लोधी ,लक्ष्मण सिंह,सांसद पुत्र ,राकेश राजपूत,नरेंद्र पटेल,डॉक्टर पदम सिंह राजपूत,किशोरी लाल राजपूत,राजकुमार एड, डॉक्टर प्रेमपाल तथा कई पार्टियों के नेता भी उपस्थित थे।