तेजोमहालय में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की मांग को लेकर अगली सुनवाई अब 27 अगस्त को होगी । - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

तेजोमहालय में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की मांग को लेकर अगली सुनवाई अब 27 अगस्त को होगी ।

तेजोमहालय में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की मांग को लेकर अगली सुनवाई अब 27 अगस्त को होगी ।

आज शुक्रवार को लघुवाद न्यायालय में हुई सुनवाई, प्रतिवादी अधीक्षण पुरातत्वविद आरके पटेल के अधिवक्ता विवेक कुमार हुए कोर्ट में हुई पेश, दाखिल किया वकालतनामा एवं नोटिस का जवाब देने के लिए कोर्ट से मांगा समय ।

आगरा-ताजमहल/तेजोमहालय में सावन के महीने में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक एवं अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा अर्चना की अनुमति को लेकर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर की ओर से  दायर याचिका में शुक्रवार को सुनवाई हुई । प्रतिवादी अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. आरके पटेल की ओर से उनके अधिवक्ता विवेक कुमार न्यायालय में पेश हुए एवं अपना वकालतनामा दाखिल किया । वहीं प्रतिवादी के अधिवक्ता विवेक कुमार ने कोर्ट की ओर से दिए गए सम्मन और नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा । जिस पर न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारीख 27 अगस्त नियत की है आपको बता दें कि योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर एवं अधिवक्ता झम्मन सिंह रघुवंशी के द्वारा लघुवाद न्यायालय में मृत्युंजय श्रीवास्तव की अदालत में वाद दाखिल किया था ।
याचिकाकर्ता कुंवर अजय तोमर का कहना है कि ताजमहल तेजोमहालय भगवान शिव का मंदिर है करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है जिसे शाहजहां ने अपने शासनकाल में राजा जयसिंह से हड़प लिया था । वहां कोई मकबरा नही था । अगर तेजोमहालय में नमाज़ हो सकती है उर्स हो सकता है चादर पोशी हो सकती है तो फिर दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक और पूजा अर्चना क्यों नहीं हो सकती । वादी कुंवर अजय तोमर ने कहा कि जिस तरह अयोध्या, मथुरा, काशी में मुगलों द्वारा अतिक्रमण किया गया । उसी प्रकार तेजोमहालय पर अतिक्रमण हो रखा है जब तक हमें सकारात्मक परिणाम नहीं मिल जाएगा तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी ।

         

video

Pages