आगरा में अवैध रूप से बन रहे बेसमेंट का काम रुकवाया. कार्रवाई के आदेश. 29 बेसमेंट तथा 2 अन्य अवैध निर्माणों को भी नोटिस
उप आवास आयुक्त अमित गुप्ता एवं अधीक्षण अभियन्ता अतुल कुमार द्वारा अपने अधीनस्तों को अवैध निर्माण विशेषकर अवैध बेसमेंट के विरूद्ध कार्यवाही करने के आदेश दिये गये। प्रवर्तन अधिकारी कर्नल जी एम खान द्वारा बताया गया कि इसी क्रम में सिकंदरा योजना स्थित 29 बेसमेंट तथा 2 अन्य अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ नोटिस जारी किए गये हैं।