शाहगंज में सजने वाली जनकपुरी महोत्सव के लिए राजा जनक और रानी सुनयना की घोषणा. इन्हें मिला सौभाग्य
आगरा:-शाहगंज में सजने जा रही जनकपुरी महोत्सव के लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. 28 सितंबर को श्रीराम बारात निकलेगी और इससे पहले जनकपुरी पूरी तरह से सज धज कर तैयार हो जाएगी. तीन दिन तक चलने वाली जनकपुरी आयोजन के लिए इस बार प्रमोद वर्मा गुड्डू को राजा जनक बनाने का निर्णय लिया गया है. श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने आज इंद्रापुरी कॉलोनी के स्वर्णकार प्रमोद वर्मा को राजा जनक और उनकी पत्नी मंजू वर्मा को रानी सुनयना बना दिया है. घोषणा के बाद दोनों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया.
जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में अशोक कुलश्रेष्ठ ने राजा जनक की घोषणा करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के अलौकिक रथ का स्वागत राजा जनक प्रमोद वर्मा करेंगे. जनकपुरी उत्तर भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव है, इसलिए समिति की कोशिश है कि जनक परिवार के सथ मिलकर इस बार के जनकपुरी महोत्सव का व्यापक, भव्य, दिव्य, मर्यादित, अनुशासित, व्यवस्थित बनाया जाए