बम बम भोले के जयकारों के बीच प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

बम बम भोले के जयकारों के बीच प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बम बम भोले के जयकारों के बीच प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

आगरा:-श्रावण मास के चौथे सोमवार को शहर के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 
सोमवार को सुबह चार बजे भस्म आरती के बाद से दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में लगाए गए नर्मदेश्वर महादेव को बेलपत्र, धतूरा, शहद,इत्र, दूध,दही और घी अर्पित कर जलाभिषेक किया। शाम को गर्भ ग्रह में बाबा पृथ्वीनाथ का श्रृंगार दर्शन के साथ फूल बंगला सजाया गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी लगाए थे। भगदड़ की आशंका और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बेरीकेडिंग की गई थी।

चाट पकौड़ी, झूले का लिया आनंद

 पृथ्वीनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र में मेले का आयोजन किया गया। सड़क के दोनों ओर लगी अस्थायी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं और बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की। खानपान के स्टालों पर भी भीड़ उमड़ती रही। महिलाओं और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। 
प्रति वर्ष की तरह पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु विजय खंडेलवाल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति दाल, बाटी,खीर का भंडारा आयोजित किया और मंदिर प्रांगण के बाहर सड़क पर पूड़ी सब्जी के भंडारे जगह जगह आयोजित  हुए जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के लिए कैंप लगाया, व्यवस्थाओं में बजरंग दल और आरएसएस के स्वयंसेवकों ने प्रशासन  और मेला कमेटी का भरपूर योगदान दिया।
मंदिर के महंत पंडित अजय राजोरिया  ने व्यवस्था में लगे सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि बाबा पृथ्वी नाथ का आशीर्वाद और कृपा सभी पर बना रहे।

अब लगेंगे रक्षाबंधन के मेले
 श्रावण मास के सोमवारों के बाद रक्षाबंधन (भुजरिया मेला) के मेलों की धूम रहेगी।

video

Pages