गौवंशों की सेवा के साथ मनाई जन्माष्टमी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 26 अगस्त 2024

गौवंशों की सेवा के साथ मनाई जन्माष्टमी

गौवंशों की सेवा के साथ मनाई जन्माष्टमी

आगरा:-कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर टीम जितेंद्र रावत ने कान्हा गौशाला टेढ़ी बगिया पर दही हांडी और छप्पन भोग का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

विदित है कि टीम जितेंद्र रावत लंबे समय से निराश्रित व घायल गौवंशों की सेवा और चिकित्सा करती आ रही है। सनातन संस्कृति तथा भारतीय जीवन शैली में गायों का बहुत महत्व है। गाय को हम माता कहते हैं ,भगवान कृष्ण भी गौ सेवक और गौ प्रेमी रहे हैं। 

आज जन्माष्टमी के मौके पर मशहूर गौसेवक जितेंद्र देपुरियागौ व अन्य साथी सेवकों ने आगरा जिले की सबसे बड़ी कान्हा गौ शाला नारायच पहुंचकर गौ पूजन किया। तत्पश्चात सभी भक्तों और सेवकों ने गायों को छप्पन भोग खिलाकर जन्माष्टमी की बधाई दी।

 दही हांडी खेलकूद कार्यक्रम में आगरा नगर निगम की टीम,स्थानीय निवासियों की टीम और गौसेवक टीम जितेंद्र रावत ने प्रतिभाग किया। दही हांडी की विजयी टीम जितेंद्र रावत को  जनप्रिय विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने पुरस्कृत भी किया। इस दौरान राजीव शर्मा, पण्डित जुगल श्रोतीय,वंदना भारद्वाज व जानवी भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर संजय भारद्वाज ने गौसेवा के महत्व और जरूरत पर प्रकाश डाला और जन्माष्टमी की बधाई देते हुए सभी ने नियमित गौ सेवा का संकल्प लिया । कार्यक्रम आयोजक गौसेवक जितेंद्र रावत तथा हिमानी चतुर्वेदी ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरण और धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर शहर व ग्रामीण पृष्ठभूमि के तमाम अन्य युवा भी उपस्थित रहे।

video

Pages