आगरा में कारोबारी की हत्या। कमरे में मिला कारोबारी का खून से लथपथ शव
मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले संजीव गुप्ता की सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में जूते के सोल की फैक्ट्री थी। वे रात में फैक्ट्री में ही रुक जाते थे, संजीव गुप्ता रविवार को फैक्ट्री में ही रुक गए। फैक्ट्री में बने अपने कार्यालय में ही रात में सो गए, प्रथम तल पर एक कारीगर सो रहा था।
गला रेत का हत्या, खून से लथपथ मिला शव
सुबह कारीगर प्रथम तल से नीचे आया, नीचे फैक्ट्री के आफिस में संजीव गुप्ता का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। शोर मचाने पर आस पास की फैक्ट्री से लोग आ गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस जांच में जुटी