महिला अपराधों में राजनीति नहीं,सख्त कदम उठाने की जरूरत:मायावती - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 29 अगस्त 2024

महिला अपराधों में राजनीति नहीं,सख्त कदम उठाने की जरूरत:मायावती

महिला अपराधों में राजनीति नहीं,सख्त कदम उठाने की जरूरत:मायावती

लखनऊ।पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के बाद होने वाली राजनीति पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया है। मायावती ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कभी बंगाल, महाराष्ट्र के बदलापुर,बिहार,यूपी के कन्नौज,आगरा, फर्रुखाबाद आदि में मासूम बच्चियों,नाबालिगों और महिलाओं के बलात्कार,हत्या एवं आत्महत्या की घटनाएं चिंताजनक हैं।

मायावती ने कहा कि केंद्र व सभी राज्य सरकारें इस मामले में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाएं,ताकि ऐसी घटनाएं जल्दी होना बंद हों। इसकी आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए।यही समय की मांग है।यह महिलाओं के हित में भी होगा।

बीते दिनों राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी मायावती महिला अपराध का मुद्दा उठा चुकी हैं।मायावती ने कहा था कि यूपी सहित पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा बड़ी राष्ट्रीय समस्या बनकर उभर रही है। इसको लेकर अब केवल बयानबाजी और जुमलेबाजी से काम चलने वाला नहीं है, बल्कि केंद्र व राज्य सरकारों को सही नीयत व नीति के साथ काम करने की जरूरत है।

video

Pages