आर डी पब्लिक स्कूल में देश भक्ति संगीत के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

आर डी पब्लिक स्कूल में देश भक्ति संगीत के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

आर डी पब्लिक स्कूल में देश भक्ति संगीत के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
====================
अकबरपुर(आगरा)! आगरा शमसाबाद मार्ग स्थित थाना ताजगंज के ग्राम घड़ी सोना, अकबरपुर स्थित आर डी पब्लिक   में 78 वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर संयुक्त रूप से लखमी चंद गौतम कर्नल ,ब्लॉक बरौली अहीर के स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अमित पांडे ने सरस्वती मां के सामने द्वीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण  किया ।विद्यालय के बच्चो ने कई देशभक्ति तथा भक्तिमय संगीत के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दी ।प्रबंधक हमवीर सिंह ने बच्चों तथा अध्यापकों को संबोधित करते हुए कि सभी को समय का महत्व समझाया कि बच्चो के पहले अपना कार्य करना चाहिए तथा अध्यापकों को भी बच्चो को अपना बच्चा समझते हुए शिक्षा देनी चाहिए ।समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने अपने संबोधन में बच्चों की मनमोहक देशभक्ति प्रस्तुतियों तथा अध्यापकों द्वारा बच्चो सिखाए गए कर्तव्यों को सराहाया ।हरियाणा ,गुनगांव से चलकर आए मुख्य अतिथि एल सी गौतम कैप्टन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आर डी पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है आगे चलकर ये बच्चे अपने विद्यालय के साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन करेंगे।प्रधानाध्यपक बंदना गोयल ने सभी आए हुए अतिथियों तथा बच्चों का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर ग्राम प्रधानपति वीपी सिंह,सतीश यादव HEO ,प्रिंस,राहुल,ब्रजेश, सरिता,छाया बघेल,राहुल,आदि अध्यापक उपस्थिति थे ।सभी बच्चो को मिष्ठान वितरण वितरण किया गया ।

video

Pages